पंजाब में खड़ा हो सकता है बिजली संकट! CM भगवंत मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर की ये मांग
( वंदे भारत ) पंजाब में खड़ा हो सकता है बिजली संकट! CM भगवंत मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर की ये मांग

पंजाब में धान की बुआई के समय बिजली संकट गहरा सकता है, जिसको लेकर पंजाब सरकार चितिंत नजर आ रही है. सीएम मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह को लिखकर सेंट्रल पूल से बिजली देने की मांग की है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह को पत्र लिखते हुए धान सीजन के लिए सेंट्रल पूल से एक्सट्रा बिजली की मांग की है. पत्र में 15 जून से 15 अक्टूबर, 2023 तक 1 हजार मेगावाट आरटीसी बिजली के आवंटन का विस्तार करें क्योंकि धान का मौसम 10 जून से शुरू होने वाला है. सीएम मान ने पत्र में लिखा है कि ‘खाद्य सुरक्षा के राष्ट्रीय हित में धान की खेती को संरक्षित किया जाना चाहिए.’
आपको बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने इस बार पंजाब में कम बारिश होने की संभावना जताई है. जिसकी वजह से पंजाब में धान की फसल के दौरान दोबारा बिजली संकट गहरा सकता है, जिसके लिए पंजाब को अतिरिक्त बिजली की जरूरत पड़ने वाली है. किसानों को बिजली संकट से बचाने के लिए सीएम मान ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि बिजली संकट से निपटने के लिए पंजाब सरकार को केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है.
