Politics

मैं पार्टी के कठौर फ़ैसले का स्वागत करता हूँ पर घर की छत पर झंडा कमल का ही रहेगा:- प्रदीप खुल्लर

वंदे भारत 24 मुझे आज पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। मैं पार्टी हाईकमान के इस फ़ैन्सले का स्वागत कर्ता हू। भाजपा पार्टी से पहले एक परिवार है और परिवार के सदस्यों में कभी कभी कुछ ग़लतिया एवं ग़ुस्से गिले होते है। परिवार के बड़े बुजुर्ग परिवार का माहोल सही करने के लिए कठोर कदम भी उठाते है सजा भी देते है जो सजा एवं कदम पार्टी ने मेरी लिए उठाया वो मुझे मंज़ूर है मैं उसकी पालना करूँगा

औरजितनी सजा मुझे माननीय हाईकमान ने दी है मैं उसे काटूगा और इस सजा के दरमियान भी पार्टी की सेवा बूथ स्तर एवं जनता की सेवा पहले की तरह राष्ट्रीय सेवक संघ की प्रेरणा से पर करता रहूँगा अपनी सोच एवं विचारधारा पार्टी के नीतियों के अधीन रखूँगा। बाक़ी मैं कल भी भाजपा का सिपाही था आज भी भाजपा का सिपाही हूँ और आने वाले समय में भी पार्टी का सिपाही रहूँगा। मेरा परिवार भाजपा का परिवार है।

धन्यवाद
प्रदीप खुल्लर
भाजपा कार्यकर्ता