Political

AAP से गठबंधन के सवाल पर भड़के प्रताप सिंह बाजवा, बोले- ‘हम उनका चेहरा देखने को तैयार नहीं और आप…’

वंदे भारत- पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने गुरुवार को पंजाब में उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. बाजवा ने बताया कि उन्होंने पंजाब में पार्टी के कैडर और नेताओं के रुख के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही सूचित कर दिया है.बाजवा की यह प्रतिक्रिया पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में सार्वजनिक मुद्दों पर सत्तारूढ़ आप के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी.

‘हम उनका चेहरा देखने को तैयार नहीं’
कांग्रेस नेता बाजवा से जब आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ हाथ नहीं मिलाएगी और उन्होंने दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है. बाजवा ने कहा, ‘हम उनका चेहरा भी देखने को तैयार नहीं हैं और आप गठबंधन की बात कर रहे हैं. उनके साथ गठबंधन में कौन प्रवेश करेगा? वे पंजाब विरोधी हैं. उन्होंने बाढ़ से निपटने को लेकर भगवंत मान-नीत पंजाब सरकार की ‘खराब तैयारियों’ की भी आलोचना की.
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने गुरुवार को पंजाब में उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. बाजवा ने बताया कि उन्होंने पंजाब में पार्टी के कैडर और नेताओं के रुख के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही सूचित कर दिया है.

बाजवा की यह प्रतिक्रिया पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में सार्वजनिक मुद्दों पर सत्तारूढ़ आप के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी.