Political

जीत की तैयारी, BJP कार्यसमिति में 10 नेताओं की नियुक्ति, देखें लिस्ट

वंदे भारत– चुनावों से पहले बीजेपी में फेरबदल का दौर जारी है. इस साल विधानसभा चुनावों और अगले साल लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ये बदलाव किए जा रहे हैं. आज गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष की दिल्ली में मीटिंग हुई. पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने 10 नेताओं को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है.चुनावी राज्यों तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के भी वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है.

हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, बिहार के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय, पंजाब के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, तेलंगना के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, तेलंगाना के नेता सोमबीर राजू, झारखंड के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राजस्थान के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा और राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया शामिल है.

लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी तमाम खबरें यहां देखें

बीजेपी ने इन नेताओं को दी चुनावी राज्यों की जिम्मेदारी

बीजेपी ने एक दिन पहले ही चुनावी राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. राजस्थान की कमान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मध्य प्रदेश की कमान भूपेंद्र यादव और छत्तीसगढ़ की कमान मनसुख मांडविया को सौंपी गई है. मध्य प्रदेश में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी जिम्मेदारी दी गई है. वह भूपेंद्र यादव के साथ सह-प्रभारी के पद पर होंगे. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी काम करेंगे. हरियाणा के कुल्दीप बिश्नोई को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.

चुनाव से पहले इन राज्यों में बदलाव

छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी के तौर पर ओम माथुर की नियुक्ति की गई है. वहीं तेलंगाना में भी बदलाव किए गए हैं. कुछ दिनों पहले ही राज्य इकाई का अध्यक्ष बदला गया है. पार्टी ने तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को नियुक्त किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर केरल के साथ तेलंगाना की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं सुनील बंसल को तेलंगाना चुनाव प्रभारी बनाया गया है. इनके अलावा आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, पंजाब में सुनील जाखड़ और झारखंड में बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं|