EntertainmentIndiaInternationalnewsPoliticsReligionWorld

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को किया संबोधित”

79वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़े ऐलान

वन्दे भारत 24:नई दिल्ली । देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। 103 मिनट लंबे अपने भाषण में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, सिंधु जल समझौता, आत्मनिर्भर भारत समेत कई अहम मुद्दों पर बात की। यह उनका लगातार 12वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की एकता की भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी भारत के संविधान के लिए बलिदान देने वाले पहले महापुरुष थे, और धारा 370 हटाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ‘लखपति दीदी’ योजना की प्रतिनिधियों, खेल जगत के नायकों, ग्राम प्रधानों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सामने ‘लघु भारत’ की झलक है, और तकनीक के माध्यम से पूरा देश लाल किले से जुड़ा हुआ है। उन्होंने देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों व मित्र देशों को भी शुभकामनाएं दीं।

ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज़ सैनिकों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे वीरों ने दुश्मनों को कल्पना से परे जवाब दिया है। उन्होंने पहलगाम में हुई उस आतंकी घटना का भी जिक्र किया, जिसमें आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की—पत्नी के सामने पति, और बच्चों के सामने पिता की जान ले ली। इस घटना ने पूरे देश को आक्रोश और शोक से भर दिया और दुनिया को झकझोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *