पेपरों में नंबर बढ़ाने के बदले पैसे मांगने वाले प्रोफेसर का भंडाफोड़, रंगे हाथो फ्लाइंग टीम ने किया काबू
वंदे भारत- पेपर में पास करवाने के बदले में छात्रों से पैसे मांगने वाले प्रोफेसर का भंडाफोड़ हुआ है। यह अनोखा मामला पंजाबी यूनिवर्सिटी से सामने आया है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने बताया कि उन्हें देश भगत कालेज बरवात धुरी से प्रोफेसर की शिकायत मिली की वह बी. ए. फाइनल के छात्र से फोन पर पेपर में पास करवाने के बदले में पैसों की मांग कर रहा था।

प्रोफेसर ने छात्र के पेपर पर लिखे सी.वी. से उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे बात की। उसने कहा कि आपके सामने शीट लाकर नंबर लगाए जाएंगे जिसके बदले में पैसे देने होंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर ने छात्र को पटियाला के बस स्टैंड पर बुलाया था।

इसी दौरान फ्लाइंग टीम ने मौके पर जाकर जांच की। यहां पर प्रोफेसर अंग्रेजी के पेपर में पास कराने के लिए करीब 7 हजार रुपए मांग रहा था, इस मौके पर उसे एक पेपर शीट के सहित काबू किया है। वाइस चांसलर ने प्रोफेसर को पुलिस के हवाले कर दिया है।

