Crime

बाल नोचे…कान खींचा, फिर दांतों से काटा सास का चेहरा, प्रॉपर्टी विवाद ने बहू को बनाया ‘शैतान’!

वंदे भारत- किसी के लिए भी उसके माता-पिता के मायने बहुत ज्यादा होते हैं. माता-पिता हमारे बचपन से बड़े होने तक का ख्याल रखते हैं, इसलिए उनकी अहमियत बहुत ज्यादा होती है. लड़का हो या लड़की, दोनों के लिए उनके माता-पिता वो अनमोल हीरे होते हैं, जिन्हें खोने के बारे में वह सोच भी नहीं सकते. लड़कियों की जब शादी हो जाती है, तो वो अपने प्यार को अपने सास-ससुर पर लुटाती हैं. ससुराल में सास-ससुर ही उनके माता-पिता होते हैं.

वह उनका ख्याल भी रखती हैं. हालांकि सारी बहुएं एक जैसी नहीं होती हैं. कुछ ऐसी भी होती हैं, जो अपनी सांस के साथ जुल्म कर बैठती हैं. अब गुजरात के सूरत शहर से सामने आए इस मामले को ही देख लीजिए, जिसमें प्रॉपर्टी के लालच ने एक बहू को 'शैतान' बना डाला. बहू ने सास को दांतों से काटा दरअसल, सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहू अपनी सास को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रही है. सिर्फ इतना ही नहीं, वो अपने दांतों से सास के चेहरे पर रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से वह सोफे पर बैठी अपनी सास को काट रही है और उसके बालों को खींच रही है. इस बीच एक व्यक्ति उसे छुड़ाने की कोशिश करता भी नजर आ रहा है.