exclusivenews

PSEB 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने मारी बाजी; ऐसे चेक करें अपना Result

वंदे भारत(काजल) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की तरफ से घोषित कक्षा 10वीं के परिणामों में लुधियाना की अदिति ने पहला स्थान प्राप्त कर स्टेट में टॉप कर लिया है। लुधियाना के शिमलापुरी में पढ़ने वाली अदिति ने सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद इस मुकाम को हासिल किया है।

वहीं लुधियाना के इसी स्कूल की अलीशा ने 650 में से 645 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान पाया है। इसके साथ ही अमृतसर के बाबा बकाला के अंबर पब्लिक स्कूल की करमनप्रीत कौर ने 645 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

रिजल्ट बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. सतबीर बेदी द्वारा घोषित किया गया। स्टूडेंट्स शुक्रवार सुबह सात बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। जहां पर रिजल्ट के लिए कॉलम बना होगा। उसमें उन्हें अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी भरनी होगी। उसके बाद रिजल्ट उनके मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर आ जाएगा।