news

आज से PSEB की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, बनाए गए 310 सेंटर्स; इतने हजार स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

आज से PSEB की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
बनाए गए 310 सेंटर्स; इतने हजार स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

वंदे भारत- ( आकांक्षा श्रीवास्तव ) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) कक्षा की दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। इसके लिए परीक्षा के लिए 310 सेंटर्स बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक होगी। कक्षा दसवीं का पहला पेपर पंजाब ए-पंजाब हिस्ट्री एंड कल्चर और बारहवीं का होम साइंस का होगा।

कक्षा दसवीं की बात करें तो 40,467 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए हैं। इनमें रेगुलर के 38,633 व ओपन स्कूल के 1834 विद्यार्थी हैं। इसी तरह से कक्षा बारहवीं बोर्ड के 37,690 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए हैं। इनमें 35,191 रेगुलर और 2499 विद्यार्थी ओपन स्कूल से हैं। बोर्ड परीक्षाओं कक्षा दसवीं, आठवीं और बारहवीं के सफल संचालन के लिए सिविल लाइंस के खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है।

इसमें सरकारी हाई स्कूल दोलों कलां के बलजिंदर सिंह की मैनेजर, सरकारी स्कूल कटाणी कलां के रमनदीप, सरकारी स्कूल गिद्दडविंडी के प्रीत महिंदर सिंह, सरकारी स्कूल समिट्री रोड के विपन पाल गुरु, सरकारी स्कूल सुनेत के अरविंदर सिंह और सरकारी स्कूल नूरपुर बेट के राकेश कुमार की ड्यूटी सहायक मैनेजर लगाई गई है।

जिले में 16 संवेदनशील परीक्षा केंद्र

पीएसईबी की तरफ से दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 16 संवेदनशील केंद्र बताए गए हैं। जहां फ्लाइंग टीमों की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए दस फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है, जो परीक्षाओं के दौरान अलग-अलग स्कूलों में चेकिंग करेगी।

शिकायत केंद्र स्थापित

नकल विरोधी अध्यापक फ्रंट की सोमवार को बैठक हुई। इसमें परीक्षा केंद्र में आ रही समस्याओं के निपटारे के लिए शिकायत केंद्र बनाया गया है। इसके लिए 95018-01000 या फिर 97790-88701 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं ई-मेल भी बनाई गई है, जहां शिकायत भेजी जा सकती है। फ्रंट के प्रधान सुखदर्शन सिंह ने कहा कि शिकायत गुप्त रखी जाएगी। इनके निपटारे के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को सूचित किया जाएगा।