breakingJalandharPunjab

पंजाब बदला का मौसम, रातों में बढ़ी ठंडक, तापमान में और गिरावट के संकेत

लुधियाना। पंजाब में अक्टूबर के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस की जाने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव सर्दी के आगमन का संकेत है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय दिन का तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी है और हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने लगी है, जिससे रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 15 अक्टूबर से रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में रात का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पंजाब के कई इलाकों में हल्की ठंडक और सुबह के समय धुंध की स्थिति भी बन सकती है। वहीं, किसानों के लिए यह मौसम फसलों की वृद्धि के लिए अनुकूल बताया जा रहा है, लेकिन पशुपालकों को सुबह-शाम पशुओं की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *