पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, प्रदेश में निगम और पंचायत चुनाव पर हो सकता है फैसला
पंजाब कैबिनेट की बैठक आज,
प्रदेश में निगम और पंचायत चुनाव पर हो सकता है फैसला
वंदे भारत- पंजाब सरकार ने कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय के कमेटी रूम में होगी। हालांकि सरकार की तरफ से बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, फिर भी माना जा रहा है कि सरकार प्रदेश में होने वाले निगम व पंचायत चुनाव को लेकर कोई फैसला ले सकती है, क्योंकि राज्य की पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है।
इसके अलावा 26 जनवरी के कार्यक्रम के मद्देनजर सरकार लोकहित में नई योजनाओं के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे सकती है।


