Punjab Govt फुलकारी को देगी बढ़ावा, 125 महिला कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण
वंदे भारत- मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश भर में 5 स्थानों पर 125 महिला कारीगरों को प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौता किया है। पहले प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करने के बाद विशेष मुख्य सचिव, सहकारिता, अनुराग अग्रवाल की तरफ से कहा गया है कि इन कारीगरों के द्वारा जो वस्तुएं तैयार की जायेगी। इन वस्तुओं को मार्कफेड अपने ऑनलाइन ई-कॉमर्स पोर्टल पर तो बेचेगा ही। इसके साथ ही चड़ीगढ़ के सेक्टर 22-सी में स्थित अपने स्टोर पर भी बेचेगा। प्रदेश में गुम होते हस्त शिल्प और फुलकारी उद्योग को पुनर्जीवित करने की पहल करने वाले अनुराग अग्रवाल की तरफ से आगे कहा गया है कि पंजाब की महिला कारीगरों की सहायता के लिए सहकारी समितियां, रजिस्ट्रार, पंजाब और प्रबंध निदेशक, मार्कफेड की एक समिति गठित की गई है।

अनुराग अग्रवाल की तरफ से कहा गया है कि यह महसूस किया गया है कि राज्य की पारंपरिक वस्तुओं को राज्य की अंतर्निहित ताकत का फायदा उठा कर और राज्य की उपज के समान विपणन करके राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए। अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि दुनिया भर में फुलकारी उत्पादों की काफी अधिक मांग है।

उन्होंने कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए मार्कफेड को इन उत्पादों का विपणन करने और इन कारीगरों को उनके द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बेहतर पारिश्रमिक दिलाने में सहायता करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि यह अनूठी पहल एक ओर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में काफी सहायक होगी। इसके साथ ही दूसरी ओर महिलाओं के आत्म निर्भरता के नए रास्ते खोलने में काफी सहायक होगी। मार्कफेड के एमडी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह अपनी कारोबार की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करते हुए अपनी भूमिका निभाता रहेगा।दिलाने में सहायता करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
![]()
