Crime

पंजाब के मंत्री पर हमला, बदमाशों ने तोड़े कार के कांच, भाजपा पर लगे आरोप

पंजाब के आम आदमी पार्टी के राज्यमंत्री पर हमला करने का मामला सामने आया है। चार युवक कार में तोड़फोड़ कर बैग चुरा कर ले गए। राज्यमंत्री का कहना है कि एक सोची समझी साजिश के तहत उन पर हमले कि योजना बनाई गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार की स्थिति खराब हैं। इस वजह से यह हमला किया गया है।

एक सप्ताह से खंडवा में है मंत्री
विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की कार्य योजना बनाने के लिए पार्टी ने पंजाब से शुगर फेडर चेयरमैन अधिवक्ता नवदीप सिंह जिद्दा को खंडवा भेजा है। वे एक सप्ताह से खंडवा में सिनेमा चौक पर एक होटल में रुके हुए है। उनका कहना है कि करीब चार दिन से कुछ युवक उनकी रेकी कर रहे थे।  उन्होंने इसे एक सामान्य घटना मानकर इसकी शिकायत नहीं की लेकिन बुधवार रात में जब वे कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर वापस होटल आए तो कुछ ही देर बाद युवकों ने हमला कर दिया। उन्हें लगा कि मैं कार के अंदर बैठा हुआ हूं। उन्होंने पत्थर और बेसबॉल के डंडे से कार के कांच फोड़ दिए। इसके बाद कार में रखा बैग भी चुरा लिया। बैग में कपड़ों के अलावा पार्टी के दस्तावेज भी थे जो वे ले गए।मैन के साथ भी युवक बेवजह विवाद कर रहे थे।

प्रदेश में भाजपा की स्थिति खराब
अधिवक्ता जिद्दा का कहना है कि प्रदेश में और देश में भाजपा की स्थिति खराब है। आप पार्टी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबराए हुए अभी मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा यहां हार रही है। इसी घबराहट की वजह से उन पर यह हमला हुआ है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कोतवाली थाने में मारपीट करने वाले लोगों की शिकायत की है।