पंजाब पुलिस ने आतंकवादी लखबीर और हरविंदर सिंह से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी, ड्रग्स समेत हथियार बरामद
वंदे भारत- पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह उर्फ लांडा और हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पंजाब पुलिस ने लांडा और हरविंदर सिंह से जुड़े व्यक्तियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।

हरविंदर रिंदा के दो सहयोगियों की पहचान अर्शदीप सिंह और उसके भाई वतनदीप सिंह के रूप में की गई पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 0.30 बोर स्टार पिस्टल और 0.45 बोर सहित दो पिस्तौल और विभिन्न बोर के 285 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा उनके कब्जे से 100 ग्राम अफीम और 250 किलोग्राम लाहन (शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल) भी बरामद किया।आगे की कार्रवाई जारी है।

