Political

9 अगस्त को रहेगा पंजाब बंद, पढ़िए पूरा मामला किसने दी बंद की कॉल

वंदे भारत (हर्ष)- मणिपुर हिंसा के विरोध में अत्याचार विरोधी एक्शन कमेटी ने 9 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक पंजाब बंद की कॉल दी है। कमेटी की तरफ से आज जालंधर प्रेस क्लब में इसकी जानकारी दी ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान कमेटी ने बताया कि मणिपुर में औरतों के साथ बहुत गलत किया गया है, जिसकी वजह से पूरे भारत वर्ष में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी के साथ ही कमेटी ने औरतों के साथ दुष्कर्म करने वाले लोगों को सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में सीबीआई जांच करवानी के लिए राष्ट्रपति जी से मांग की है।