Breaking News
ग्यासपुरा में लूट के दौरान युवक का हाथ काटा, एक आरोपी पकड़ाया, दो फरार स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़: जालंधर में 51 सीटर सरकारी स्कूल बस में ठूंसे 80 बच्चे, नंबर प्लेट निकली फर्जी पंजाब की अदाकारा तानिया के पिता पर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: गोलीकांड के आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार अमृतसर के सैदूपुर गांव में पूर्व अकाली सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश या सियासी दुश्मनी? जांच में जुटी पुलिस लारेंस गैंग की साज़िश नाकाम: पंजाब पुलिस ने फगवाड़ा के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में भी थी टारगेट किलिंग की योजना रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप

पंजाब की अदाकारा तानिया के पिता पर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: गोलीकांड के आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार

July 8, 2025 7:09 pm

today in focus

4 Views

कोट ईसेखां के मशहूर डॉक्टर अनिलजीत कंबोज (हरबंस नर्सिंग होम) पर कुछ दिन पहले उन्हीं के अस्पताल में हुई फायरिंग के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोपी को शरण देने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर अनिल कंबोज पर गोलियां चलाने वाला आरोपी गुरमंदीप सिंह उर्फ फौजी पुत्र बोहड़ सिंह निवासी तलवंडी सूबा सिंह, जिला तरनतारन को शरण देने वाली महिला पवनीप कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि 4 जुलाई 2025 को डॉक्टर अनिलजीत कंबोज पर गोलियां चलाने वाला गुरमंदीप सिंह इस समय पवनीप कौर के घर में छिपा हुआ है। पवनीप कौर, जो जगतार सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी सोढा थाना सरहिंद, जिला श्री फतेहगढ़ साहिब की बेटी है, ने आरोपी को अपने घर में पनाह दी थी। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि उक्त महिला थाना कोट ईसेखां के गांव जनेर बस अड्डा पर किसी वाहन का इंतजार कर रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special