Vande Bharat 24 Breaking
पंजाब मंत्रिमंडल में कल बड़ा बदलाव होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, लुधियाना पश्चिम से हाल ही में उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे आप विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, एक मौजूदा मंत्री को हटाया भी जा सकता है। इसके अलावा विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में जीतने वाले संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने की प्रबल संभावना है।
बता दें कि हाल ही में हुए उपचुनाव में संजीव अरोड़ा को 35,179 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी आशु को 24,542, भाजपा के जीवन गुप्ता को 20,323, और शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण को 8,203 वोट प्राप्त हुए थे।
यह उपचुनाव आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बसी गोगी के जनवरी में अचानक निधन के चलते कराया गया था।

Author: Harsh Sharma
Journalist