Breaking News
डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेता Reception पार्टी में पहुंचे, तस्वीरें दिल्ली चुनाव हारने के बाद लुधियाना से चुनाव लड़ सकते है केजरीवाल भाजपा पार्षद और पत्रकार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, रेस्टोरेंट बुलाकर गैस स्टेशन ले गए फिर वारदात को दिया अंजाम न्यू दशमेश नगर में अवैध कॉलोनी पर बवाल, राजनीतिक संरक्षण में हो रहा अवैध निर्माण पंजाब के किसानों पर भारी संकट! Record तोड़ ये आंकड़े चौंका देंगे वीजा प्वाइंट के ट्रैवल एजेंट से 1 करोड़ की ठगी, लुधियाना के दंपति पर FIR दर्ज कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर गोलियों से हमला, 6 राउंड गोलियां चलाई गई अमृतसर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला जालंधर में 5 पार्षदों के खिलाफ SDM कोर्ट में याचिका: सीनियर डिप्टी मेयर बिट्टू और उनकी पत्नी भी शामिल अमृतसर में विस्फोट, पुलिस का ग्रेनेड हमले से इनकार

भाजपा पार्षद और पत्रकार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, रेस्टोरेंट बुलाकर गैस स्टेशन ले गए फिर वारदात को दिया अंजाम

February 7, 2025 1:45 pm

today in focus

19 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

Phagwara: पंजाब के फगवाड़ा में एक महिला ने भाजपा पार्षद और एक पत्रकार पर दुष्कर्म की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों ने पति-पत्नी के विवाद सुलझाने के बहाने उसे बुलाया और जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

महिला के अनुसार, भाजपा पार्षद ने उसे फोन कर एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया था। पत्रकार ने अपनी गाड़ी भेजी, लेकिन महिला को रेस्टोरेंट ले जाने के बजाय फगवाड़ा के एक गैस स्टेशन के अंदर ले जाया गया। वहां, पार्षद ने उसे बंद कमरे में गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर वह किसी तरह वहां से भाग निकली और पति को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के पति का कहना है कि भाजपा पार्षद और पत्रकार उनके वैवाहिक विवाद को सुलझाने नहीं दे रहे थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है और बताया कि अब उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

फगवाड़ा सिटी थाना प्रभारी अमन नाहर ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special

Read More Articles: