Breaking News
GST रेड पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा: जालंधर में अफसरों को बनाया बंधक, मार्केट में हंगामा पंजाब में DSP क्राइम गिरफ्तार; विभाग में मचा हड़कंप, भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला जालंधर के धार्मिक स्थल में बवाल: प्रधानगी को लेकर भिड़ीं महिलाएं और पुरुष, चले लात-घूंसे, माहौल तनावपूर्ण भारी बारिश बनी काल: टांडा में कच्चे मकान की छत ढही, तीन की मौत, तीन घायल कुलदीप धालीवाल की कैबिनेट से छुट्टी, जानें और क्या-क्या हुए बदलाव मजीठिया को आज हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत: दोपहर में आएगा मोहाली कोर्ट का आदेश, कल फिर होगी सुनवाई AAP नेता ने उठाई भ्रष्टाचार की आवाज़, प्रशासन ने होटल पर चलाई JCB – जानिए क्या है पूरा मामला कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज़, जानें कौन बनेगा मंत्री, किसकी जाएगी कुर्सी पंजाब में फिर एनकाउंटर: शिवसेना नेता के हत्यारों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, दोनों गैंगस्टर घायल धार्मिक और व्यापारिक यात्रियों के लिए खुशखबरी, जालंधर से मुंबई की सीधी फ्लाइट शुरू

पंजाब में DSP क्राइम गिरफ्तार; विभाग में मचा हड़कंप, भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

July 4, 2025 5:25 pm

today in focus

8 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदकोट में महिला अपराध शाखा (क्राइम अगेंस्ट वीमेन) के डीएसपी राजनपाल को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने अपने खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार की शिकायत को रद्द करवाने के लिए ₹1 लाख की रिश्वत देने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके।

सरकार ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मान सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत डीएसपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिकायत के बाद रिश्वत की पेशकश

जानकारी के मुताबिक, डीएसपी राजनपाल एक मैट्रिमोनियल विवाद से जुड़ा केस देख रहे थे। इसी मामले में उन्होंने कथित रूप से पैसे लिए थे, जिसकी शिकायत एसएसपी दफ्तर में पहुंची। जब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज हुई, तो मामले को “सेटल” करवाने की कोशिश में उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को ₹1 लाख रिश्वत देने की पेशकश की। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लगातार हो रही है सख्त कार्रवाई

हाल ही में 28 जुलाई को भी पंजाब सरकार ने जेलों के अंदर चल रहे भ्रष्टाचार और नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे। इस कार्रवाई में 25 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

सरकार का स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। मान सरकार की इस सख्ती की वजह से कई अधिकारी और कर्मचारी पहले भी कार्रवाई की जद में आ चुके हैं।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special