Vande Bharat 24 Exclusive
पंजाब सरकार इन दिनों लगातार कड़े और सख्त फैसले ले रही है। इसी कड़ी में विभिन्न विभागों में फेरबदल का दौर जारी है। अब पंजाब में रजिस्ट्री से जुड़ा काम करवाने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य में बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले और नियुक्तियां की गई हैं।
56 तहसीलदार और 166 नायब तहसीलदारों का तबादला
पंजाब के राजस्व और पुनर्वास विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 56 तहसीलदार और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। यह तबादले 22 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगे।

जारी की गई सूची में नए स्थान पर नियुक्त अधिकारियों के नाम, उनके वर्तमान स्थान और जहां से उन्हें हटाया गया है, उसकी पूरी जानकारी दी गई है।
विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, वे 22 अप्रैल तक अपने नए कार्यस्थल पर चार्ज संभाल लें।
यह फैसला प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। रजिस्ट्री से जुड़े काम करवाने जा रहे लोगों को अब नए अधिकारियों से संपर्क करना होगा।




Author: Harsh Sharma
Journalist