Breaking News
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने की पदाधिकारियों और कोर कमेटी की घोषणा, देखें सुखबीर सिंह बादल की नई टीम भवानी प्रॉपर्टी डीलर पर FIR की प्रक्रिया शुरू: हाई वोल्टेज तारों के नीचे शेर सिंह कॉलोनी में काटी थी नाजायज कॉलोनी, धोखे से बेचे प्लॉट मजीठिया के नशा तस्करों से 100% संबंध, हमारे पास हैं ठोस सबूत: पूर्व DGP ने विजिलेंस के सामने खोले सारे राज बैंक की प्रताड़ना से दुखी कपड़ा व्यापारी दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में लगाए गंभीर आरोप ‘आप’ विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन… CM मान ने जताया शोक जालंधर में ASI के बेटे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; इलाके में हड़कंप, पुलिसकर्मी पिता को धमकाने आए थे बदमाश बिक्रम मजीठिया पर एक और केस की तैयारी, पुलिस को धमकाने का गंभीर आरोप — जानिए कितना गंभीर है मामला? जालंधर के ARMAAN अस्पताल पर शिकंजा कसने की तैयारी, मामूली ऑपरेशन में महिला टीचर की मौत से मचा हड़कंप जग्गू भगवानपुरिया की मां का क्यों किया गया कत्ल? बंबीहा गैंग ने पोस्ट डालकर बताई वजह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की सरेआम गोली मारकर हत्या, बंबीहा गिरोह ने ली जिम्मेदारी

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने की पदाधिकारियों और कोर कमेटी की घोषणा, देखें सुखबीर सिंह बादल की नई टीम

June 27, 2025 7:47 pm

today in focus

4 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के नए संगठात्मक ढांचे की शुरुआत करते हुए पदाधिकारियों की पहली सूची और कोर कमेटी का ऐलान कर दिया है। इस सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषित पदाधिकारियों में बलविंदर सिंह भुंदड़ को पार्टी का महासचिव, डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सचिव और एन.के. शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पार्टी के विभिन्न विंग्स के लिए भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सरबजीत सिंह झिंजर को यूथ अकाली दल का अध्यक्ष, बीबी हरगोबिंद कौर को इस्त्री अकाली दल की अध्यक्ष और रणबीर सिंह राणा ढिल्लों को एस.ओ.आई (SOI) का अध्यक्ष बनाया गया है।

घोषित कोर कमेटी में शामिल वरिष्ठ नेता:

सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में घोषित की गई कोर कमेटी में कुल 31 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें बलविंदर सिंह भुंदड़, हरजिंदर सिंह धामी, नरेश गुर्जराल, परमजीत सिंह सरना, हीरा सिंह गाबड़िया, गुलज़ार सिंह राणिके, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह मलूका, हरसिमरत कौर बादल, मनजीत सिंह जी.के., शरणजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, सुच्चा सिंह लंगाह, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, लखबीर सिंह लोधीनंगल, एन.के. शर्मा, मंतर सिंह बराड़, बलदेव सिंह कहीरा, एस.आर. क्लेर, जोगिंदर सिंह जिंदू, तीर्थ सिंह माहला, रणजीत सिंह ढिल्लों, वर्देव सिंह मान, गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, कमल चेतली, हरप्रीत सिंह कोटभाई, सुखदीप सिंह सुकार और दरबारा सिंह गुरु शामिल हैं।

कोर कमेटी के एक्स-ऑफिसियो सदस्य:

इसके अलावा 5 वरिष्ठ नेताओं को कोर कमेटी के एक्स-ऑफिसियो सदस्य के तौर पर भी शामिल किया गया है। इनमें मीडिया प्रमुख हरचरण सिंह बैंस, यूथ अकाली दल अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर, इस्त्री अकाली दल अध्यक्ष बीबी हरगोबिंद कौर, एस.ओ.आई अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा ढिल्लों और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह क्लेर के नाम शामिल हैं।

इस संगठनात्मक ढांचे की घोषणा के साथ शिरोमणि अकाली दल ने आगामी रणनीति और मजबूती के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी अपने अंदरूनी ढांचे को मजबूत कर नए सिरे से पंजाब की राजनीति में प्रभाव बढ़ाने की तैयारी में है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special