पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) के विभागों में बदलाव किया गया है। अब उनके पास केवल एनआरआई मामलों का विभाग रहेगा।
पंजाब सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके अनुसार, प्रशासनिक सुधार विभाग अब अस्तित्व में नहीं रहेगा। इसी के चलते मुख्यमंत्री की सलाह पर पंजाब के राज्यपाल ने यह बदलाव 7 फरवरी 2025 से प्रभावी कर दिया है।
यह निर्णय 21 फरवरी 2025 को जारी आधिकारिक अधिसूचना में घोषित किया गया। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के. ए. पी. सिन्हा द्वारा जारी आदेश में इस संशोधन की पुष्टि की गई है।
गौरतलब है कि कुलदीप सिंह धालीवाल पंजाब में एनआरआई मामलों के मंत्री हैं और प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों को संभालते हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग हटने के बाद अब उनका कार्यक्षेत्र केवल एनआरआई मामलों तक सीमित रहेगा।
