Pakistan Blast News: अफगान सीमा के पास बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत, दहशत में लोग
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास मंगलवार को हुए भीषण बम धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। सराय नौरंग बाजार में हुए इस विस्फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई,http://pakistan-blast-news-afghan-border-bomb-explosion जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानें और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट एक रिक्शा या वाहन में लगाए गए बम से किया गया। शुरुआती जांच में इसे आतंकवादी हमला माना जा रहा है। मृतकों में पुलिसकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हालांकि किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर जताया जा रहा है। हाल के महीनों में पाकिस्तान-अफगान सीमा क्षेत्र में आतंकी गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव भी बढ़ गया है। पाकिस्तान सरकार लगातार अफगानिस्तान में छिपे आतंकियों पर आरोप लगाती रही है

