Weather

दिल्ली-NCR समेत पंजाब के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, आंधी-बारिश बदलेगी मौसम

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) उत्तर भारत समेत पंजाब के 17 जिलों में बाऱिश का अलर्ट जारी है। देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते आज से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इसके साथ ही कई राज्यों में ओलावृष्टि और आंधी की भी आशंका है।

बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर एक्टिव हो गया है। जिसके चलते आज पंजाब के 17 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य 5 जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावनाएं है।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल और धुंध छाए रहने की संभावना जताई है।इसके साथ ही सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने, मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है

आईएमडी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 20 फरवरी के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।