हिमाचल में मरते-मरते बचे राकेश बेदी, गाड़ी के सामने आकर गिरा विशाल पत्थर, जान तो बची लेकिन फिर…
TV एक्टर राकेश बेदी ने एक वीडियो पोस्ट करके बताया है कि कैसे वह हाल ही में एक लैंडस्लाइड वाले इलाके में फंस गए थे। राकेश बेदी ने बताया कि एक विशालकाय पत्थर लुढ़कता हुआ उनकी गाड़ी के आगे आ गया था, और जब वह उस पत्थर को हटाने की कोशिश कर रहे थे तो उनकी उंगली टूट गई।
राकेश बेदी ने वीडियो में पूरा वाकया बताया है कि उनके साथ क्या हुआ था और वह क्या करने के लिए उस इलाके में गए हुए थे।

शूटिंग करने सोलन गए थे एक्टर राकेश ‘भाबीजी घर पर हैं’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके एक्टर राकेश बेदी ने बताया, “दोस्तों आप देख रहे हैं आजकल शिमला- उत्तराखंड में क्या हो रहा है? जबरदस्त लेंडस्लाइड हो रहे हैं। इतने बड़े-बड़े पहाड़ गिर रहे हैं कि सड़कें भी खा गए पहाड़ और रास्ते भी खा गए । गाड़ियां वाड़ियां सब दब गईं। दो हफ्ते पहले मैं सोलन गया था, हिमाचल में सोलन। एक्टिंग के सिलसिले में। वहां से जब निकल रहा था तो मालूम पड़ा कि जो मेन हाईवे है वो बंद हो गया है।”

लैंड स्लाइड में फंस गए एक्टर राकेश
‘जरा हटके जरा बचके’ और ‘गदर-2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके राकेश को एक शख्स ने बताया कि इसके लिए एक छोटा रास्ता है वो वहां से जा सकते हैं। राकेश ने बताया, “जब मैं छोटे रास्ते से गया तो वहां पर भी लैंड स्लाइड हो गया और इतना बड़ा एक बोल्डर (पत्थर) मेरी गाड़ी के सामने आकर गिरा। शुक्र है गाड़ी के ऊपर नहीं गिरा, वरना मैं तो गया था।”
