JalandharnewsPoliticsPunjab

रमणीक सिंह रंधावा ने संभाला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का कार्यभार |

वन्दे भारत : जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का पदभार वीरवार को बहुत सादगीपूर्वक तरीके से व परमात्मा के आगे अरदास कर नवनियुक्त चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा ने पदभार संभाला। इस मौके उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है, इसलिए किसी समारोह की बजाय ज़रूरत है कि हम सब मिलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी चेयरमैन के रूप में नियुक्ति का नोटिफिकेशन हुआ था और आज उन्होंने वाहेगुरु जी की कृपा से कार्यभार संभाल लिया है।
रमणीक सिंह रंधावा ने भरोसा दिलाया कि इस ज़िम्मेदारी को वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। वे जालंधरवासियों और पंजाब के विकास के लिए समर्पित होकर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया जी का दिल से धन्यवाद किया कि उन्होंने उन पर विश्वास जताकर यह ज़िम्मेदारी सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *