breakingJalandharnewsPunjabTransportation

पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने फिर खोला मोर्चा, हड़ताल से बस सेवा ठप

वन्दे भारत 24: जालंधर में पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज सुबह से ही कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, जिससे सरकारी बस सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गई। जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन पनबस और पीआरटीसी के कई कच्चे कर्मचारी अभी भी अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं। इसी वजह से उन्होंने आज बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया और काम छोड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कर्मचारियों का कहना है कि नेताओं ने पहले आश्वासन दिया था कि कच्चे कर्मियों की मांगें प्राथमिकता से पूरी की जाएंगी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मजबूर होकर उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है। इस हड़ताल से आम यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर बस स्टैंड पर यात्री बसों के इंतजार में परेशान नजर आए। वहीं, बस डिपो को रोजाना लाखों रुपये की आय का नुकसान हो रहा है। महिलाओं यात्रियों ने बताया कि वे बस टाइम टेबल के अनुसार पहुंची थीं, लेकिन हड़ताल की वजह से उनकी यात्रा में बाधा आई और उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *