मशहूर सिंगर मास्टर सलीम का जीजा चोरी के केस में गिरफ्तार
सिंगर के रिश्तेदार ने की घिनौनी हरकत
वंदे भारत 24 -: थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार चोरों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है तथा पूछताछ दौरान बड़ी बरामदगी की पुलिस डिवीजन नं. 3 की पुलिस ने शहर में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी के 3 मोटरसाइकिल, 4 महंगे साइकिल, 35 डिब्बे चप्पल, 2 एल.ई.डी. टीवी, साइकिल रेहड़ी, ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार चोरों की पहचान जौन कुमार उर्फ जौनी पुत्र काला साईं मॉडल हाऊस, राजेश कुमार उर्फ देसी पुत्र गोबिंद राय निवासी किराएदार नजदीक माता रानी चौक, अमनदीप सिंह उर्फ मोनू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी रामेश्वर कालोनी के रूप में हुई है। इनका फरार साथी अरुण कुमार पुत्र काला साईं जो फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि विवेक सहगल पुत्र सुशील सहगल निवासी 66 फुटी रोड ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि रेलवे रोड पर उनकी कुंदन लाल चमन लाल एंड संस नाम की साइकिलों की दुकान है। 4-5 जून की रात को अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान से काफी सामान चुरा लिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने जौन, अमनदीप सिंह उर्फ सोनू जो मशहूर सिंगर मास्टर सलीम का रिश्तेदार व राजेश को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार चोरों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है तथा पूछताछ दौरान बड़ी बरामदगी की है। पूछताछ दौरान गिरफ्तार चोरों द्वारा किए खुलासे के मुताबिक मुकद्दमा नं. 17 दिनांक 1 मार्च 2023 को पुलिस थाना नं. 3 में आरोपी अरुण कुमार पुत्र काला साईं को नामजद किया गया है, जिन्होंने अटारी बाजार, फगवाड़ा गेट मार्कीट, पुरानी रेलवे रोड तथा अन्य लोगों के घरों में चोरी व लूट की वारदातें की थीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों को अदालत में पेश कर और रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार जौन कुमार उर्फ जोनी पर इससे पहले थाना 2 व 4 में चोरी, लूट के तीन मुकद्दमें दर्ज हैं। राजेश कुमार उर्फ देसी जिस पर शहर के अलग-अलग थानों में चार मुकद्दमे दर्ज है। अमनदीप सिंह उर्फ सोनू पर लुधियाना व जालंधर में 2 मुकदमे दर्ज हैं।
