पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए राहत भरी खबर
Vande Bharat 24-: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए राहत भरी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है. अब वे 6 हफ्तों तक जेल से बाहर रहेंगे. साथ ही SC ने कहा कि सत्येंद्र जैन जमानत के दौरान न तो मीडिया से बातचीत करेंगे और न ही किसी गवाह से मिलेंगे. साथ ही उनको बिना अदालत के आदेश के दिल्ली से बाहर जाने की इजाजत नहीं है.

