वंदे भारत (हर्ष शर्मा) अगस्त महीना व्रत और त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने श्रावण शिवरात्रि, रक्षाबंधन, नाग पंचमी और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े हिन्दू त्योहार मनाए जाएंगे।जहां इस महीने की शुरूआत प्रदोष व्रत (1 अगस्त, 2024) से होगी तो वहीं माह का अंत भी प्रदोष व्रत (31 अगस्त, 2024) के साथ होगा। अगस्त माह में ही भगवान शिव को प्रिय श्रावण मास (19 अगस्त 2024) समाप्त होगा।
अगस्त माह की 2 तारीख को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन ही शिवभक्त कांवड़ में भरे जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। वहीं 9 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। जबकि भाई-बहन का पावन त्योहार रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी प्रकार 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। यहां नीचे अगस्त 2024 में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट दिन एवं तारीख के साथ दी गई है-
अगस्त 2024 व्रत एवं त्योहारों की सूची
प्रदोष व्रत: अगस्त 1, 2024, बृहस्पतिवार
श्रावण शिवरात्रि: अगस्त 2, 2024, शुक्रवार
हरियाली अमावस्या: अगस्त 4, 2024, रविवार
दर्श अमावस्या: अगस्त 4, 2024, रविवार
अन्वाधान: अगस्त 4, 2024, रविवार
श्रावण अमावस्या: अगस्त 4, 2024, रविवार
तृतीय श्रावण सोमवार व्रत: अगस्त 5, 2024, सोमवार
इष्टि: अगस्त 5, 2024, सोमवार
चन्द्र दर्शन: अगस्त 5, 2024, सोमवार
तृतीय मंगला गौरी व्रत: अगस्त 6, 2024, मंगलवार
हरियाली तीज: अगस्त 7, 2024, बुधवार
अन्दल जयन्ती: अगस्त 7, 2024, बुधवार
विनायक चतुर्थी: अगस्त 8, 2024, बृहस्पतिवार
नाग पञ्चमी: अगस्त 9, 2024, शुक्रवार
कल्की जयन्ती: अगस्त 10, 2024, शनिवार
स्कन्द षष्ठी: अगस्त 10, 2024, शनिवार
भानु सप्तमी: अगस्त 11, 2024, रविवार
तुलसीदास जयन्ती: अगस्त 11, 2024, रविवार
चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत: अगस्त 12, 2024, सोमवार
चतुर्थ मंगला गौरी व्रत: अगस्त 13, 2024, मंगलवार
मासिक दुर्गाष्टमी: अगस्त 13, 2024, मंगलवार
स्वतन्त्रता दिवस: अगस्त 15, 2024, बृहस्पतिवार
वरलक्ष्मी व्रत: अगस्त 16, 2024, शुक्रवार
सिंह संक्रान्ति: अगस्त 16, 2024, शुक्रवार
श्रावण पुत्रदा एकादशी: अगस्त 16, 2024, शुक्रवार
दामोदर द्वादशी: अगस्त 16, 2024, शुक्रवार
शनि त्रयोदशी: अगस्त 17, 2024, शनिवार
प्रदोष व्रत: अगस्त 17, 2024, शनिवार
रक्षा बन्धन: अगस्त 19, 2024, सोमवार
गायत्री जयन्ती: अगस्त 19, 2024, सोमवार
पञ्चम श्रावण सोमवार व्रत: अगस्त 19, 2024, सोमवार
ऋग्वेद उपाकर्म: अगस्त 19, 2024, सोमवार
यजुर्वेद उपाकर्म: अगस्त 19, 2024, सोमवार
हयग्रीव जयन्ती: अगस्त 19, 2024, सोमवार
संस्कृत दिवस: अगस्त 19, 2024, सोमवार
श्रावण पूर्णिमा व्रत: अगस्त 19, 2024, सोमवार
अन्वाधान: अगस्त 19, 2024, सोमवार
गायत्री जापम: अगस्त 20, 2024, मंगलवार
भाद्रपद प्रारम्भ: अगस्त 20, 2024, मंगलवार
इष्टि: अगस्त 20, 2024, मंगलवार
कजरी तीज: अगस्त 22, 2024, बृहस्पतिवार
बहुला चतुर्थी: अगस्त 22, 2024, बृहस्पतिवार
महा सन्कद हर चतुर्थी: अगस्त 22, 2024, बृहस्पतिवार
हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी: अगस्त 22, 2024, बृहस्पतिवार
बलराम जयन्ती: अगस्त 24, 2024, शनिवार
नाग पञ्चम: अगस्त 24, 2024, शनिवार
रांधण छठ: अगस्त 24, 2024, शनिवार
भानु सप्तमी: अगस्त 25, 2024, रविवार
शीतला सातम: अगस्त 25, 2024, रविवार
मासिक कार्तिगाई: अगस्त 25, 2024, रविवार
कृष्ण जन्माष्टमी: अगस्त 26, 2024, सोमवार
अष्टमी रोहिणी: अगस्त 26, 2024, सोमवार
आद्याकाली जयन्ती: अगस्त 26, 2024, सोमवार
कालाष्टमी: अगस्त 26, 2024, सोमवार
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी: अगस्त 26, 2024, सोमवार
इन्द्र सावर्णि मन्वादि: अगस्त 26, 2024, सोमवार
दही हाण्डी: अगस्त 27, 2024, मंगलवार
रोहिणी व्रत: अगस्त 27, 2024, मंगलवार
अजा एकादशी: अगस्त 29, 2024, बृहस्पतिवार
शनि त्रयोदशी: अगस्त 31, 2024, शनिवार
प्रदोष व्रत: अगस्त 31, 2024, शनिवार

Author: Harsh Sharma
Journalist