Uncategorized

Retired Municipal Employees Association की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, सभी नाम घोषित

Jalandhar में रिटायर्ड म्यूनिसिपल इम्प्लॉइज एसोसिएशन (रजि.) की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक नगर निगम परिसर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन, मेडिकल सुविधाओं और अन्य लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार नारिंदर सिंह को चेयरमैन बनाया गया। के.एस. भल्ला और देस राज को वाइस चेयरमैन तथा जगमोहन सिंह को चीफ पैट्रन नियुक्त किया गया। जवाहर लाल सिद्धू को प्रेसिडेंट, जीत पाल जोशी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, कुलदीप सिंह और कुलविंदर सिंह को वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई। जुगल सूरी को जनरल सेक्रेटरी, सुरजीत सिंह को सेक्रेटरी और गुरमेश सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।

इसके अलावा अमरीक सिंह को प्रेस सेक्रेटरी, हरचरण सिंह चावला को कैशियर, राजिंदर कुमार शर्मा को लीगल एडवाइजर, जर्नैल सिंह को ऑडिटर तथा दविंदर खेरा को प्रोपेगेंडा सेक्रेटरी बनाया गया। एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में एस.एस. स्याल, कमलेश कुमार, बलदेव राज, हरपाल सिंह, गोपाल छाबड़ा और कमल रूप ,महेश दत्त,शक्ति राणा ,कुलदीप किट्टी,अजय कुमार,कुलदीप सिंह ढकोहा को शामिल किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही निर्णय लिया गया कि पेंशनर्स की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और समय-समय पर बैठकें आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *