breakingCrimePunjab

रिटायर्ड पुलिस अफसर का कहर: आम आदमी पार्टी नेता पर तीन फायर, सिर में फंसी गोली

पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी दिलशेर सिंह राणा ने आम आदमी पार्टी के नेता नीतन नंदा पर गोली चला दी। यह घटना गांव अगमपुर में एक शादी समारोह के दौरान हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे नीतन नंदा जब खाना खा रहे थे, तभी आरोपी दिलशेर सिंह अपने साथी राम कुमार (रामू) के साथ वहां पहुंचा और उन पर तीन राउंड फायर किए। एक गोली नीतन नंदा के सिर में लगी, जबकि दूसरी उनके सिर में फंस गई। इसके बाद जब लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने भीड़ पर भी गोली चला दी और वहां से फरार हो गया।

घायल नीतन नंदा को तुरंत सरकारी अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके सिर में फंसी गोली नहीं निकाली जा सकी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड डीएसपी और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *