PunjabJalandhar

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें, BJP नेता ने DGP को दी शिकायत

जालंधर: 23..दिसंबर.. पंजाबी रैपर व गायक यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, हनी सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता ने डीजीपी पंजाब को शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी अनुसार भाजपा पंजाब के सह-संयोजक अरविंद शर्मा ने हनी सिंह के हाल ही में रिलीज हुए पंजाबी गाने नागिन में को अश्लील बताते हुए इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और गाने को यूट्यूब सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने की मांग रखी है। डीजीपी को दी गई शिकायत में अरविंद शर्मा ने कहा कि उक्त गाने में नग्नता के भद्दे डांस और आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जो पंजाबी संस्कृति के बिल्कुल खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोरंजन के नाम पर पंजाबी संगीत और पहचान को बदनाम किया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब की संस्कृति सम्मान मर्यादा और महिलाओं के प्रति आदर के लिए जानी जाती है, लेकिन इस तरह के गाने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वीडियो में आपत्तिजनक परिधान और अश्लीलता दिखाई गई है, जो कभी भी पंजाबी संगीत परंपरा का हिस्सा नहीं रही। अरविंद शर्मा ने चिंता जताई कि यह गाना यूट्यूब पर बिना किसी प्रभावी आयु प्रतिबंध के उपलब्ध है, जिससे बच्चों और किशोरों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने इसे गंभीर जनहित का मामला बताया। उन्होंने शिकायत में हनी सिंह और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *