breakingCrimePunjab

कपूरथला में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग दंपति की मौत, चालक गिरफ्तार

कपूरथला, बुधवार: जिले के सुल्तानपुर लोधी उपमंडल के गोइंदवाल मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार (PB 76 A 0028) ने बाइक (PB 09 AF 2249) को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त सूबेदार फकीर सिंह (73) और उनकी पत्नी बलवीर कौर (71), निवासी परसोंजीतपुर, सुल्तानपुर लोधी, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपति दवा लेने के लिए गोइंदवाल जा रहे थे और पेट्रोल पंप पर बाइक मोड़ते समय पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मारी।हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।थाना तलवंडी चौधऱियां के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *