रोशन प्रिंस ने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत सामग्री, संत सीचेवाल से की मुलाक़ात

गायक और अभिनेता रोशन प्रिंस, जो अपनी सुरीली आवाज़ से श्रोताओं के दिलों को जीतते रहे हैं, आज सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंजर देखकर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि इस संकट से हम सभी मिलकर बाहर निकलेंगे और पूरी इंडस्ट्री इनके साथ खड़ी होकर इन बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास करेगी, ताकि ये लोग दोबारा अपना जीवन उसी तरह जी सकें।
इस दौरान रोशन प्रिंस ने राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल से विशेष रूप से मुलाक़ात की और हालात की जानकारी ली। दोनों ने राहत सामग्री और आगे की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

