Punjab

रूस राष्ट्रपति पुतिन ने की ‘मेक इन इंडिया’ की जमकर तारीफ

वंदे भारत- भारत और रूस के रिश्ते हमेशा से ही अच्छे रहे हैं, जिसके चलते दोनों देशों के बीच डिफेंस से लेकर कई स्तर पर व्यापार भी होता है. प्रधानमंत्री मोदी और व्लादिमीर पुतिन अक्सर एक दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं.

इसी बीच अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल की तारीफ की है. इसे लेकर पुतिन ने कहा कि भारत सरकार की इस नीति का भारतीय अर्थव्यवस्था पर वाकई में गहरा असर पड़ने वाला है. इससे सीख लेने में हमें कोई नुकसान नहीं है.