Punjab

लुधियाना में ड्रम में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप

8…jan..लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास एक खाली प्लॉट में गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई जब वहां पुलिस को ड्रम में एक युवक का कटा हुआ शव मिला। मामला गुरबਖ़्श नगर/सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास का बताया जा रहा है, जहाँ ग्रामीणों ने ड्रम में से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ड्रम खोलने पर युवक की लाश तीन टुकड़ों में पाई, जिसमें आधा शरीर ड्रम के अंदर था और बाकी जमीन पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले मुंबई से लुधियाना लौटकर घर केवल कुछ समय रुके थे और फिर गायब हो गए थे

पुलिस के अनुसार शव की हालत से हत्या की आशंका जताई जा रही है और पहली जांच में पता चला है कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर ड्रम में फेंके गए। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों को खंगाला जा रहा है ताकि मामले के संदिग्धों तक पहुंचा जा सके। इलाके में इस भयानक घटना से लोगों में डर का माहौल है। जांच अधिकारी अब मृतक के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही हत्या का रहस्य सुलझ जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *