Crime

बर्खास्‍त SSP ने लगाई CBI जांच की याचिका, कोर्ट ने पूछा अग्रिम जमानत क्‍यों नहीं मांगते; नशा तस्‍करी का है केस

वंदे भारत-  नशा तस्करी को लेकर दर्ज एफआईआर के मामले में पूर्व एसएसपी राजजीत सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है।हाई कोर्ट ने याचिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों नहीं सीधे-सीधे फिलहाल अग्रिम जमानत की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है।

CBI जांच कि की मांग

याचिका दाखिल करते हुए राजजीत सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ की गई सारी कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। उसे बर्खास्त करने का आदेश भी नियमों को ताक पर रख कर जारी किया गया है। याची को भगौड़ा घोषित करने की प्रक्रिया और उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी तय प्रक्रिया के खिलाफ जारी किया गया है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की है कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।

याची पक्ष को वीरवार तक जवाब दाखिल करने के आदेश

हाई कोर्ट ने इस पर याचिका के औचित्य पर ही सवाल खड़े कर दिए। कोर्ट ने कहा कि क्यों इस मामले में याची ने सीधे तौर पर अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। याची पक्ष की ओर से इस मामले में जवाब के लिए कुछ समय देने की मांग की गई। करीब एक घंटा चली सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने इस मामले में अब याची पक्ष को वीरवार तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।