Punjab

सलमान खान के आंसू — “हमने अपने ही-मैन को खो दिया

सलमान खान जब Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले पर चले थे, तो मंच पर जो पल आया, वो लाखों दिलों को छू गया — उन्होंने धर्मेंद्र को याद कर पूरा स्टूडियो भावुक कर दिया। पूरी हलचल, जश्न और रंग-रोगन के बीच जब टीवी स्क्रीन पर धर्मेंद्र की झलक दिखी, सलमान का टूटना रोकना नामुमकिन हो गया। सलमान ने गले भर आते आंसुओं के बीच कहा:हमने अपना He-Man खो दिया हमने सबसे ज़्यादा amazing इंसान खो दिया मुझे नहीं लगता कि धर्मजी से बेहतर कोई था।उनकी वाणी काँप रही थी, आँखें भर आईं थीं, जब उन्होंने धर्मेंद्र की जिंदगी, उनके 60 साल के करियर, उनकी सरलता, उनकी मेहनत और प्यार को याद किया। सलमान बोले कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ, जो उनके पिता का जन्मदिन था इस बात ने उनके जज़्बात को और गहरा बना दिया। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर मैं इतना टूट रहा हूँ, तो धर्मेंद्र के परिवार उनके बेटे Sunny Deol, Bobby Deol, उनकी पत्नी Hema Malini वो क्या महसूस कर रहे होंगे।”फिनाले की चमक-धमक के बीच ये भावनात्मक श्रद्धांजलि, टीवी इतिहास के उन विरले पलों में से एक बन गई जहाँ जश्न से पहले, एक अभिनेता ने अपने आदर्श को याद कर अपनी भावनाओं को सबके सामने रखा।

“”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *