CrimeJalandharnewsPolitics

गर्माया गुरु घर की जमीन का मामला, SC Commission ने DC से मांगी रिपोर्ट

वन्दे भारत 24: जालंधर। फिल्लौर के गांव धलेता में श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर दर्ज जमीन पर कब्जा करने का मामला गर्मा गया है। हाल ही में इस मामले में रविदास भाईचारे द्वारा विरोध किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर एससी कमिशन जसवीर सिंह गढ़ी ने एक्शन लेते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क को सूमोटो नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। एससी कमिशन ने बताया कि एसएसपी ने इस मामले में कहा कि इस जमीन को लेकर मौके पर लॉ एंड ऑर्डर को मेनटेन करने के लिए गए थे। इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल के पास मामला है, ऐसे में वह ही इस मामले को लेकर अवगत करवा सकते है।

जिसके बाद एससी कमिशन द्वारा डिप्टी कमिशन को पत्र जारी करके जमीन को लेकर अब जवाब मांगकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। इस मामले में डिप्टी कमिश्नर जालंधर से 2 सितंबर, 2025 को एस.डी.एम. स्तर के अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है, जिसमें विवादित गुरुद्वारा की संपत्ति का तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां कमीशन प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

बता दें कि जिसमें गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान जस्सी तल्लन ने आरोप लगाया था कि पास किए गए मते में सरपंच की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम के आगे ना ही गुरु लगाया ना जगदगुरु न ही सतगुरु लगाया है। जिससे उनके मन को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में सरपंच सहित जिन लोगों ने मते में साइन किए है उन पर बेअदबी का केस दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी गुरुद्वारे, मस्जिदें बनाई जाती है वह शामलात जमीनों पर ही बनाई जाती है, किसी की जमीन पर कब्जा करके नहीं बनाई गई। उन्होंने सभी भाइचारे को एक जुट होकर कब्जे वाली जमीन को छुड़वाने के लिए आगे आने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *