CrimeJalandharnewsPolitics

पिता की रिवॉल्वर के साथ ले रहा था सेल्फी ,लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

वन्दे भारत 24 : जालंधर। पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता (AAP) के बेटे को गोली लगी है।मिली जानकारी के मुताबिक थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव फिरोज में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गुरमेज थापर के बेटे को गोली लग गई है। जिसके बाद उसको घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता की रिवॉल्वर के साथ सेल्फी ले रहा था। इस दौरान अचानक से गोली चल गई। गोली सेल्फी ले रहे युवक को लग गई जिससे वह घायल हो गया। युवक की पहचान हरमन पुत्र गुरमेज निवासी गांव फिरोज के रूप में हुई है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करना शुरू कर दी गई है। वहीं घायल युवक के पिता ‘आप’ नेता गुरमेज थापर ने बताया कि ये मामूली चोट है। उसकी हालत अब ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *