news

जानलेवा हुई कड़ाके की ठंड, सरकारी स्कूल के छात्र की मौत

जानलेवा हुई कड़ाके की ठंड,
सरकारी स्कूल के छात्र की मौत

वंदे भारत- अमृतसर में एक सरकारी स्कूल के छात्र की ठंड के कारण मौत होने की दुखदायी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच सरकारी स्कूल के छात्र की मौत हो गई है। मृतक प्रदीप सिंह पुत्र जोधा सिंह सरकारी एलीमैंट्री स्कूल वरियांह का छात्र था, जिसे ठंड के कारण दिमागी बुखार हो गया था। मामले की जानकारी देते स्कूल की मुख्या अध्यापिका ने बताया कि ठंड से बच्चे को दिमागी बुखार हो गया था तथा डाक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। वहीं छात्र की मौत के बाद पूरे स्कूल व आसपास के इलाके में शोक की लहर डूब गई है।

पैरेंट्स ने की छुट्टियां बनाने की मांग
बच्चों को हो रही परेशानियों के चलते पैरेंट्स ने भी सरकार से अपील की है कि स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा देनी चाहिए, ताकि मासूम बच्चे ठंड से बच सके ।

एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत बैंस ने कहा कि छुट्टियां बढ़ाना संभव नहीं, उन्होंने कहा कि में भी महसूस कर रहा हूं की ठंड बहुत है लेकिन शैक्षिक कैलेंडर के हिसाब से अभी छुट्टियां नहीं की जा सकती । उन्होंने यह भी कहा की बाढ़ के चलते पहले भी काफी छुट्टियां हो चुकी है , और उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव भीं है जिसके चलते बोर्ड परीक्षाएं भी फरवरी से शुरू हो रही है।

चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी के चलते शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है की चंडीगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक की छुट्टियां बढ़ा दी गई है अब स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे और 15 जनवरी से खुलेंगे । वही 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक का समय 6 जनवरी को जारी आदेश के मुताबिक किया जाएगा।

दिल्ली में भी सर्दी के चलते नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए दिल्ली में स्कूल अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल 12 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे।

अगले 4 दिन घने कोहरे के आसार। जहां कल शहर का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा । न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा गुरुवार को सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था । इसी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।