Punjab

लिंग जांच मे बेटा निकल जाता था तो उसको गर्भ में ही बेच देते थे RMP, पत्नी व दलाल गिरफ्तार

भ्रूण लिंग जांच ग्रहों का हुआ पर्दाफाश कोठी में ही बना रखा था अंडरग्राउंड केंद्र

वंदे भारत 24  रॉयल एनक्लेव कॉलोनी में एक कोठी में क्लीनिक खोलकर चला रहा था अवैध कारोबार

रॉयल एनक्लेव कॉलोनी में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेहत विभाग की टीम ने जो कि लुधियाना से आई थी एक कोठी में छापेमारी की और यहां से आरएमपी उसकी पत्नी और एक दलाल को पकड़ा है सेहत विभाग की टीम ने कोठी में बने अंडर ग्राउंड कमरे जिसमें 3 घंटे तक सर्च अभियान चलाया उसमें तीन लाख की नगदी गर्भपात करने वाली दवाई उपकरण और इसके अलावा बच्चे को गोद लेने वाले एफिडेविट बरामद किए हैं आरएमपी गुरमेल सिंह

उसकी पत्नी बिंदर कौर व दलाल राजेंद्र सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके थाना कैंट में केस दर्ज कर लिया है आपको बता दें जानकारी के मुताबिक यह गिरोह बड़े स्तर पर लिंग जांच केंद्र चला रहा था और अगर गर्भ में किसी के लड़का होता था तो उसको गर्भ में ही बेच देते थे पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है इस मामले में और भी बहुत बड़े खुलासे हो सकते हैं