आप सरकार के टारगेट पर आए शीतल अंगुराल,ड्रग्स केस में शीतल अंगूराल से होगी पूछताछ

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) जालंधर के विधायक शीतल अंगुराल को एक ही दिन में लगेंगे दो बड़े झटके, शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर जहां भाजपा का हाथ थामा था वहीं उन्होंने पार्टी को इस्तीफ़ा भेजा था जो पार्टी ने उनका इस्तीफ़ा नामंजूर कर दिया है, इस्तीफ़ा नामंजूर करने का कारण ये नहीं कि पार्टी उन्हें आप में दोबारा लाने की इच्छुक है इसका कारण से है कि पार्टी जिमनी चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ नहीं करवाना चाहती। वहीं शीतल के ड्रग तस्करी के मामले में जाँच टीम शामिल करने जा रही है जिसमें विदेशों में 29 किलो अफ़ीम तस्करी मामले में पूछताछ की जाएगी। फ़िलहाल जाँच टीम पूरे मामले में शीतल की भूमिका की जाँच में लगी थी पर अब जाँच में शामिल करके बुलाने की तैयारी है।
