news

पंजाब पुलिस के निशाने पर शहनाज के पिता, फर्जी कॉल और सुरक्षा कवर का दुरुपयोग करने का लगा आरोप

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) बिग बॉस 13 की स्टार शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बेहद पॉपुलर स्टार हैं। इस पंजाबी कुड़ी ने बिग बॉस (Bigg Boss Star) से पूरे भारत में अपनी खास जगह बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह सुख पर पंजाब पुलिस ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस के मुताबिक वो अपने सिक्योरिटी कवर  का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।  बाबा बकाला  ने बताया कि उन्हें लोगों ने दो महीने पहले धमकी दी थी जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया था। उनके खिलाफ ऐसा करने के लिए जल्द ही एक्शन लिया जाएगा। सुख सिक्योरिटी कवर  की आड़ में एक ऑर्गेनाइजेशन चला रहे हैं। उन्हें ऐसा ना करने की हिदायत दी गई थी इसके बावजूद वो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Shenaaz Gill के पिता ने इलजामों से किया इनकार

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने इन सभी आरोपों को बेबुनिया बताया है। उनके मुताबिक वीडियो वायरल होने के दो महीनों के बाद इस तरह के इल्जाम क्यों लगाए जा रहे हैं। ये सारे इल्जाम तब लगाए जा रहे हैं जब मैंने वीडियो को पब्लिक कर दिया। पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है। पुलिस बेबुनियाद इल्जाम लगा रही है।पुलिस साथ में ये दावा भी कर रही है कि फोन कॉल का वीडियो पूरी तरह से फेक है। एख तरफ पुलिस कर रही है कि वो केस की जांच कर रही है और दूसरी ओर वे एक फैसला भी सुना रहे हैं। अगर ये मेरे द्वारा शेयर किया गया फेक धमकीभरा वीडियो तो उन्होंने अभी तक मेरे खिलाफ FIR रजिस्टर क्यों नहीं की है।

शहनाज गिल वरुण शर्मा के साथ करने जा रही हैं फिल्म

शहनाज गिल के पिता पंजाब में है वहीं एक्ट्रेस इन दिनों वरुण शर्मा के साथ सब फर्स्ट क्लास पर काम कर रही हैं। फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर होगी शहनाज गिल ने खुद अपने इंस्टा से इसकी अपडेट दी। इसके साथ ही गुरु रंधावा के साथ उनकी दोस्ती को लोग प्यार का नाम देते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों को लोग प्यार बता रहे हैं। हालांकि दोनों इन अफवाहों से इनकार करते हैं।