CrimeIndianews

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। उन पर कारोबारी दीपक कोठारी से निवेश के नाम पर करीब 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कोठारी का कहना है कि शिल्पा और राज ने बिजनेस विस्तार का हवाला देकर उनसे यह रकम ली, लेकिन बाद में इसे व्यक्तिगत खर्चों में इस्तेमाल कर लिया।

कोठारी के आरोप

शुरुआत में रकम को लोन बताया गया, फिर टैक्स बचाने के नाम पर इसे इन्वेस्टमेंट दिखाया गया।

निवेश पर 12% वार्षिक ब्याज देने का आश्वासन दिया गया था।

शिल्पा शेट्टी ने खुद लिखित गारंटी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया।

कोठारी का कहना है कि बाद में उन्हें कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपये के दिवालियापन मामले की जानकारी मिली।

शिल्पा और राज का पक्ष

इन दोनों ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह उन पर बेबुनियाद और बदनाम करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है, जो उनके ट्रैवल रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही कंपनी के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *