शिव शक्ति नौजवान सभा ने गणमान्य लोगों को दिए निमंत्रण
वंदे भारत- श्री अमरनाथ यात्रा पवित्र धार्मिक यात्रा है। जिसके लिए भक्त पूरा साल इंतजार करते हैं। इस साल भी श्री अमरनाथ यात्रा पूरी तैयारी हो गई है।

आपको बता दें कि शिव शक्ति नौजवान सभा जोकि15 सालों से यात्रियों का जत्था लेकर जाते हैं, इस साल भी यात्रा में जाने से पहले शिव विवाह का आयोजन 8 जुलाई, शनिवार को 40 राजन नगर, लेदर कंपलेक्स रोड, जालंधर में श्रद्धा पूर्वक करवाया जा रहा है।यात्रियों का जत्था सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर मां का आशीर्वाद लेकर 10 जुलाई दिन सोमवार को श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा।



श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारी करते हुए शिव शक्ति नौजवान सभा जालंधर की तरफ से निमंत्रण दिया। जिसमें जालंधर के एमपी सुशील कुमार रिंकू, आम आदमी पार्टी के नेता सौरव सेठ, राजकुमार मदान, राजन अंगूराल और श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी शेखा बाजार को निमंत्रण दिए गए | इस मौके पर शिव शक्ति नौजवान सभा से सुदेश भगत , कमल कश्यप ,सुनील मिट्ठू, गुलशन कुमार, आजाद कुमार, अनिल आनंद, वीर कुमार मदन सिंह आदि हाजिर थे।


