Punjab

शिव शक्ति नौजवान सभा जालंधर की तरफ से शिव विवाह का किया गया आयोजन

वंदे भारत- सावन के इस पवित्र पावन महीने में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में जा रहे हैं इसी के चलते श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारी संबंधी शिव शक्ति नौजवान सभा जालंधर की तरफ से यात्रा में जाने से पहले शिव पार्वती विवाह का आयोजन 8 जुलाई को राजनगर ,लेदर कंपलेक्स रोड, के पास किया गया था जो कि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

जिसमें विशेष तौर पर एमएलए रमन अरोड़ा, सीनियर भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर, राजू मुखीजा और इलाके के लोग बड़े ही श्रद्धा पूर्वक शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करने जागरण में पहुंचे साथ ही जागरण में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।आपको बता दें कि शिव शक्ति नौजवान सभा पिछले 15 सालों के यात्रियों का जत्था लेकर श्री अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। इस मौके पर शिव शक्ति नौजवान सभा जालंधर की तरफ से जानकारी देते हुए सुदेश भगत ,कमल कश्यप ,सुनील मिट्ठू, गुलशन कुमार, आजाद कुमार, अनिल आनंद, वीर कुमार मदन सिंह आदि हाजिर थे।