IndianewsPunjabReligion

पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर, 100 टन फूलों के साथ सजेगा ” श्री दरबार साहिब “

वन्दे भारत 24 : अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष समारोह 24 अगस्त को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर में आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब को भव्य रूप से सजाने के लिए 100 टन से अधिक फूलों का उपयोग किया जा रहा है।

फूल देश के विभिन्न हिस्सों—कोलकाता, केरल, पुणे, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से मंगवाए गए हैं। इसके अलावा मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, बैंकॉक, हॉलैंड, न्यूजीलैंड, केन्या और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से भी फूल पहुँच चुके हैं।

सजावट के लिए कोलकाता, दिल्ली और मुंबई से 100 से अधिक विशेषज्ञ कारीगर अमृतसर पहुँचे हैं। उनके साथ लगभग सौ श्रद्धालु भी सेवा में जुटे हैं, ताकि रात तक तैयारियां पूरी हो सकें। इस बार की सजावट में फूलों से झूमर, गोले, जंजीरें और विशेष आकृतियाँ बनाई जा रही हैं। साथ ही खंडा और ‘एक ओंकार’ के प्रतीक को भी खूबसूरत झालरों के रूप में तैयार किया जा रहा है।

गेंदा और विदेशी फूलों की महक से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब का हर कोना महक उठेगा। यह आयोजन ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहीं प्रथम ग्रंथी बाबा बुड्ढा जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाशन किया था। इसका संपादन पंचम गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी ने अमृतसर के श्री रामसर साहिब में किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *