भारी बारिश के चलते रोकी श्रीखंड महादेव यात्रा, ग्लेशियर से फिसले 3 श्रद्धालु, 1 की मौत, 2 की तलाश
वंदे भारत– हिमाचल प्रदेश में भोले बाबा की प्रसिद्ध श्रीखंड महादेव यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित किया गया है. भारी बारिश के चलते कुल्लू प्रशासन ने यह फैसला लिया है. कुल्लू के उपमंडल निरमंड की दुर्गम श्रीखंड यात्रा पर भारी बारिश के बीच सफर करना जोखिम भरा है, उधर, ग्लेशियर पर से पैर फिसलने के चलते एक श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि उसके दो साथी लापता हैं.बताया जा रहा है कि 3 श्रद्धालु पैर फिसलने के चलते खाई में गिर गए थेस जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि 2 श्रद्धालु अभी लापता बताए जा रहे हैं.
जिला कुल्लू प्रशासन की ओर से गठित रेस्क्यू टीम एक श्रद्धालु के शव रेस्क्यू कर रह है. वहीं, बाकी लापता 2 श्रद्धालुओं की तलाश की जा रही है. फिलहाल मृतक पहचान सोलन के युवक के तौर पर हुई है. खराब मौसम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रहा है.

जानकारी के अनुसार, तीनों श्रद्धालु श्रीखंड महादेव की चढ़ाई रहे थे. ऐसे में खराब रास्ते के चलते तीनों का पांव फिसला और वे खाई में गिर गए. साथ चल रहे श्रद्धालुओं द्वारा इस बारे को रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने एक श्रद्धालु के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. अब उक्त श्रद्धालु के शव को निरमंड अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. बाकी दो श्रद्धालुओं के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
दो दिन के लिए रोकी यात्राः पुलिस
डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि जगह-जगह रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है और खराब मौसम के चलते भी यह यात्रा आगामी 2 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है. एक श्रद्धालु के शव को पुलिस की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है. 2 लापता चल रहे श्रद्धालुओं की तलाश की जा रही है, लेकिन खराब मौसम के चलते इसमें बाधा आ रही है। मौसम साफ होने के बाद बाकी 2 श्रद्धालुओं के बारे में भी जानकारी मिल पाएगी. डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि आगामी दो दिनों तक श्रीखंड महादेव की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है. जो श्रद्धालु जहां पर भी है, वह उसी स्थान पर रहें. मौसम साफ होने के बाद ही आगामी यात्रा के बारे में प्रशासन निर्णय लेगा.
श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान 32 किमी की पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है.

अब तक चार लोगों की मौत
बता दें कि श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. यात्रा के शुरु होने से पहले एक श्रद्धालु की मौत हुई थी, जबकि बाद में बिलासपुर का युवक ग्लेशियर से फिसल गया था. एक शख्स की चढ़ाई के दौरान सांसे थम गई थी. अब फिर से तीन श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए हैं, जिनमें एक की मौत हो गई है और दो की तलाश है.
